बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी पर टू-टाइमिंग का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान की धांसू एंट्री होने वाली है। जिसका प्रोमो वीडियो मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं। इस बीच निर्माताओं ने आयशा खान का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्हें देखते ही मुनव्वर फारुकी के होश उड़ जाने वाले हैं। मुनव्वर फारुकी के सामने आयशा खान उन्हें प्रपोज करने का सवाल दाग देने वाली हैं।
साथ ही वो नाजिला सीताशी और उन्हें एक साथ एक ही वक्त पर डेट करने का भी सवाल पूछेंगी। इस पर मुनव्वर फारुकी सकपका जाएंगे। वो इस दौरान आयशा खान को देखते ही एक्सेप्ट करेंगे कि शो में वो नाजिला सीताशी को डेट करने का महज दिखावा कर रहे हैं। इस पर आयशा खान कहेंगी कि यहां सिर्फ उन्हीं दोनों को लेकर बात होती तो वो शो में नहीं आती। लेकिन इसमें और भी महिलाएं शामिल है। जिसे सुनकर मुनव्वर फारुकी के होश उड़ जाने वाले हैं।
जबकि, इस पूरी वार्तालाप के दौरान मुनव्वर फारुकी की दोस्त मनारा चोपड़ा के एक्सप्रेशन्स भी फैंस को हैरान कर देने वाले हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया में ये वीडियो आते ही छाने लगा है। इस प्रोमो वीडियो को देखते ही लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘मुनव्वर को ऐसा नहीं करना चाहिए था।’ जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘ये लोग अपनी खुद की पर्सनालिटी बनाने शो में आते हैं या फिर इसे बिगाड़ने।’ यहां देखें सामने आया बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो
Ghar mein aate hi Ayesha ne kiya Munawar ko confront. 😲
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9:30PM sirf #Colors aur @JioCinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@HyundaiIndia @DaburIndia @TRESemme @AppyFizz @chingssecret @glancescreen
@HarpicIndia… pic.twitter.com/Vp4B2IjCSA— ColorsTV (@ColorsTV) December 17, 2023
मुनव्वर फारुकी लंबे वक्त से नाजिला सीताशी को डेट कर रहे थे। लॉकअप शो के दौरान ही मुनव्वर फारुकी औऱ नाजिला सीताशी के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद दोनों सितारों ने अपनी लवी-डवी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। मगर बिग बॉस 17 में एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी और नाजिला सीताशी के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। साथ ही नाजिला सीताशी ने भी इस दौरान एक रील शेयर कर क्रिप्टिक पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में कैप्शन देते हुए लिखा था, ‘मेरे बॉयफ्रेंड की दो गर्लफ्रेंड्स हैं।’ इसके बाद आयशा खान के सनसनीखेज खुलासे ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था।