Bigg Boss 17 Promo: ड्यूटी पर Munawar Faruqui और Anurag Dobhal के बीच हुआ भयंकर बवाल, हाथापाई पर उतरे ये दो कंटेस्टेंट

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का धमाकेदार तरीके से आगाज हुआ। इस बार शो में 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, जिन्होंने शो में आते ही तहलका मचा दिया। शो को शुरू हुए अभी ठीक से एक ही दिन हुआ है और अभी से ही कंटेस्टेंट्स के बीच बुरी तरह लड़ाई झगड़े होने लगे हैं। शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और अनुराग डोभाल (यूके 07) के बीच ज्यादा बनती हुई नजर नहीं आई है और दोनों के बीच पहले दिन ही ड्यूटी को लेकर झगड़ा हो गया। इतना ही नहीं, सलमान के शो में अभिषेक कुमार ने आते ही आतंक मचाया हुआ है और अब उन्होंने अरुण महाशेट्टी से पंगा ले लिया

मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल के बीच बहस

टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल के बीच बहस होती दिख रही है। दोनों के बीच बहस बर्तन की वजह से होती है, जिसमें अनुराग बार-बार बोल रहे हैं कि उसने बर्तन धोए हैं लेकिन मुनव्वर मान नहीं रहे। इतना ही नहीं, अनुराग यह भी बोल पड़ते हैं, ‘मैं तो पहले भी किया है।’ इस ड्यूटी को लड़ाई में अंकिता लोखंडे भी कूद पड़ती हैं और वह मुनव्वर के साथ मिलकर अनुराग डोभाल पर सुनाने लगती हैं। इस वजह से दोनों के बीच काफी ज्यादा बहस हो जाती है।

अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी के बीच लड़ाई

बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार ने आते ही कई कंटेस्टेंट्स से पंगा ले लिया है, जिसमें अरुण महाशेट्टी भी हैं। आने वाले एपिसोड अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी के बीच बहसबाजी होगी। दोनों के बीच का मुद्दा इतना ज्यादा बढ़ जाएगी कि हाथापाई तक बात पहुंच जाएगी। अभिषेक अरुण को धक्क दे देंगे, तो वहीं अरुण भी अभिषेक को कंट्रोल में रहने की नसीहत देते हैं। बता दें कि अभिषेक कुमार ने शो में आते ही ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा समेत कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई कर ली है। उन्हें अब सोशल मीडिया पर फेक कहा जा रहा है। कई लोगों ने अभिषेक और ईशा के लव-हेट वाले एंगल को भी फेक बताया है।

Leave a Comment